लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सीजन के सबसे खराब स्तर पर पहुंची, EPCA ने दिए कड़े निर्देश

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:09 IST

दिल्ली के पीएम 2.5 में पराली जलने से होने वाला प्रदूषण शनिवार को 18 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा अधिकृत पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और उसके आसपास से शहरों में निर्माण गतिविधियों पर शनिवार से बुधवार तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषकों का जमाव आसान हो गया है और इससे प्रदूषण कणों का छितराव नहीं हो सका।

दीपावली से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषकों का जमाव आसान हो गया है और इससे प्रदूषण कणों का छितराव नहीं हो सका। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 315 से 284 के बीच घटता-बढ़ता रहा जबकि बृहस्पतिवार शाम को यह 311 था।

राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर स्थानों पर एक्यूआई “बहुत खराब” की श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में इसकी स्थिति “गंभीर” की तरफ बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक नेहरू नगर, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी, वजीरपुर, बवाना, मुंडका और आनंद विहार में एक्यूआई क्रमश: 340, 335, 339, 349, 344, 363, 381 और 350 दर्ज किया गया।

पड़ोस के क्षेत्रों - बागपत, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 312, 336, 311, 312 और 320 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता अनुमान एवं अनुसंधान सेवा- सफर ने बताया, “कुल वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। बृहस्पतिवार रात को हवा की गति कम होने के कारण एक्यूआई इतना बिगड़ा।’’ सफर ने बताया कि शनिवार को भी वायु गुणवत्ता खराब रह सकती है। र

विवार को दिवाली के लिए अपने पूर्वानुमान पर सफर ने कहा कि पटाखे जलाने का सबसे ज्यादा असर सोमवार को सुबह 1-6 बजे तक रहने की संभावना है। पराली जलाने का असर मध्यम रहेगा और अगर पटाखे जलाने के कारण कोई अतिरिक्त प्रदूषण नहीं हुआ तो रविवार और सोमवार को वायु गुणवत्ता मध्यम से बहुत खराब श्रेणी में रहेगी। सफर ने कहा, ‘‘हालांकि अगर पटाखे जलाने से होने वाले प्रदूषण का 50 प्रतिशत भी होता है एक्यूआई कम अवधि के लिए गंभीर श्रेणी में भी जा सकता है।’’

दिल्ली के पीएम 2.5 में पराली जलने से होने वाला प्रदूषण शनिवार को 18 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा अधिकृत पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और उसके आसपास से शहरों में निर्माण गतिविधियों पर शनिवार से बुधवार तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को भेजे एक पत्र में ईपीसीए के अध्यक्ष भूरे लाल ने इस अवधि के दौरान फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत और बहादुरगढ़ में बिजली संयंत्रों को छोड़कर कोयला आधारित उद्योग बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह प्रतिबंध सीपीसीबी के सदस्य सचिव प्रशांत गरगावा के नेतृत्व वाले दस सदस्यीय प्रदूषण रोधी कार्य बल की सिफारिशों पर लगाया गया है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया