दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Published: April 26, 2021 10:59 AM2021-04-26T10:59:52+5:302021-04-26T10:59:52+5:30

Delhi recorded a minimum temperature of 16.7 degrees Celsius. | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ''खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a minimum temperature of 16.7 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे