लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पुलिस की पिटाई के विरोध में मुखर्जी नगर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 18, 2019 04:36 IST

गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से पूरे घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है।

Open in App

मुखर्जी नगर थाने के बाहर सोमवार की रात बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा होकर एक टेम्पो चालक की पिटाई करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी दी। रविवार की शाम, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में टेम्पो चालक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस इलाके में यह घटना हुयी, वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। मधुर वर्मा के मुताबिक ऑटोवाले की पुलिस के द्वारा पिटाई के मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर  भी दर्ज की है। मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट भी मांगी है। गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से पूरे घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंदर है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्रालय ने इस पर कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने ऑटो ड्राइवर और उसके नाबालिग बेटे को पीटा है। इस घटना के बाद दिल्ली के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

नाराज लोगों ने शालीमार बाग पुलिस स्टेशन के एसीपी को पीटा 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।  दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी अकाली दल ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली पुलिस पर लोगों का गुस्सा उस वक्त देखने को मिला जब घटना से नाराज लोगों ने शालीमार बाग इलाके में प्रदर्शन किया और एसीपी के.जी.त्यागी पर भीड़ ने हमला कर दिया।  एसीपी के.जी.त्यागी को लोगों ने पीटा भी है। 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने की पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग 

इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुखर्जी नगर में दिल्ली पुलिस की बर्बरता बहुत निंदनीय और अनुचित है। मैं पूरी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। नागरिकों की सुरक्षा करने वालों को अनियंत्रित हिंसक गुंडों में बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।'

जानें क्या है पूरा मामला 

रविवार (16 जून) की शाम मुखर्जी नगर में टेम्पो ड्राइवर ने पुलिस वेन में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हुई। ऑटो ड्राइवर ने ‘कृपाण’ (तलावर) निकाल ली और दिल्ली पुलिस के अफसर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर खतरनाक ढंग से ऑटो चला रहा था। उसके ऑटो से पुलिसकर्मी की पैर में चोट लगी थी। इसके बाद दर्जनभर पुलिस वाले ड्राइवर पर लात-घूंसे और लाठियां बरसाने लगे। आस-पास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत