लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Quality: 400 के पार AQI, अभी जहरीली हवा से राहत नहीं

By धीरज मिश्रा | Updated: November 17, 2023 11:22 IST

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सुबह के वक्त धुंध की एक चादर देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के डाटा के अनुसार, सुबह 8 बजे तक दिल्ली के आरकेपुरम में 461, 454 न्यू मोती बाग, 465 इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, 475 नेहरू नगर में एक्यूआई दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गयाआरकेपुरम में 461, 454 न्यू मोती बाग, 465 इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, 475 नेहरू नगर में एक्यूआई दर्ज किया गयादिल्ली में कृत्रिम वर्षा को लेकर बैठक में लिया जाएगा फैसला

Delhi Pollution:दिल्ली की हवा अभी भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सुबह के वक्त धुंध की एक चादर देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के डाटा के अनुसार, सुबह 8 बजे तक दिल्ली के आरकेपुरम में 461, 454 न्यू मोती बाग, 465 इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, 475 नेहरू नगर में एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह आंकड़े संकेत हैं कि यहां पर हवा की गुणवत्ता बेहद ही खराब है।सीपीसीबी के द्वारा बुधवार को दिए आंकड़ों के अनुसार, आरके पुरम में 420, न्यू मोती बाग में 408, आईजीआई एयरपोर्ट में 404 और नेहरू नगर में 433 एक्यूआई दर्ज किया गया।

पर्यावरण मंत्री ने की थी रिव्यू मीटिंग

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में पर्यावरण विभाग के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान हवा की गुणवत्ता को प्रदूषित होने से कैसे रोके साथ ही ग्रेप-4 के नियमों को लेकर मंथन किया गया। राय ने इस दौरान 6 लोगों की एक स्पेशल टास्क फोर्स भी गठित की है। यह टीम ग्रेप-4 के नियमों का पालन धरातल पर हो रहा है या नहीं इसकी देखरेख करेंगे। यह टीम सीधे पर्यावरण विभाग को अपनी रिपोर्ट देंगे।

दो से तीन दिन दिल्ली की हवा रहेगी खराबःराय

दिल्ली सचिवालय में रिव्यू मीटिंग करने के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति ऐसी है कि 2-3 दिनों तक एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में ही रहने वाला है। क्योंकि कल के पूर्वानुमान के अनुसार, हवा की गति कम रहेगी, हवा की गति बढ़ने तक एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। राय ने बताया कि दिल्ली में कृत्रिम वर्षा को लेकर भी बैठक की जाएगी। आने वाले दो से तीन दिनों में इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द दिल्ली की हवा में सुधार लाया जा सके।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीAir Quality CommissionAir Quality Management CommissionGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज