लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंची, रात 10 बजे राजधानी के कई जगहों पर एक्यूआई बढ़कर हुई 406

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 07:42 IST

दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार, शुक्रवार, बृहस्पतिवार, बुधवार और मंगलवार को क्रमश: 337, 357, 423, 433, और 418 दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 था जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पड़ोसी इलाकों में हल्की बारिश हुई है जिसकी वजह से हवा में नमी बढ़ी है।

नयी दिल्लीदिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में चली गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह स्थिति आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की वजह से अधिक नमी होने से हुई है क्योंकि प्रदूषक भारी होकर सतह के ऊपर जमा हो गए।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 था जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि रात 10 बजे के बाद स्थिति में बदलाव आया और एक्यूआई बढ़कर 406 हो गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार, शुक्रवार, बृहस्पतिवार, बुधवार और मंगलवार को क्रमश: 337, 357, 423, 433, और 418 दर्ज किया गया था।

301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ होता है-

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली व पड़ोसी इलाकों में हल्की बारिश हुई है

क्षेत्रीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पड़ोसी इलाकों में हल्की बारिश हुई है जिसकी वजह से हवा में नमी बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘हवा में मौजूद पानी की बूंदे प्रदूषकों को और भारी बना देती है जिससे मध्यम गति से हवा बहने के बावजूद वे आसानी से नहीं बिखरते हैं।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि दिन में इस स्थिति में आंशिक सुधार देखने को मिलेगा।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'