लाइव न्यूज़ :

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने किया दिल्ली प्रदूषण पर कमेंट, दी इससे निपटने के लिए खास 'सलाह'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 2, 2019 14:53 IST

Angela Merkel: दो दिन के दौरे पर भारत आई जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने दिल्ली के प्रदूषण पर टिप्पणी करते हुए दी खास सलाह

Open in App

दो दिन के भारत दौरे पर पर आईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए एक शानदार सलाह दी है। संयोग से मर्केल के इस दौरे के दौरान ही दिल्ली ने प्रदूषण के सबसे खराब स्तर का सामना किया। 

मर्केल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए डीजल से चलने वाली सभी सरकारी बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों (बिजली से चलने वाली बसों) के इस्तेमाल की सलाह दी है।  

मर्केल ने दी दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए खास सलाह

मर्केल ने जर्मनी-भारतीय साझेदारी परियोजनाओं के तहत, भारत में अगले पांच सालों के दौरान ग्रीन अर्बन मोबिलिटी पर करीब एक अरब यूरो (करीब 8 हजार करोड़ रुपये) खर्च करने का वादा किया। 

मर्केल ने कहा, 'हम तमिलनाडु में बस क्षेत्र में सुधार के लिए भी 200 मिलियन यूरो देंगे। जिसने भी दिल्ली में कल का प्रदूषण देखा है उसे डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने के लिए बहुत अच्छे तर्क मिलेंगे।'

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो सालों का सबसे प्रदूषित दिन रहा और कई जगहों पर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया, जिसके बाद यहां हेल्थ इमर्जेंसी घोषित कर दी गई। शनिवार को हालांकि वायु की गुणवत्ता थोड़ी बेहतर हुई और यह इमर्जेंसी स्तर से बाहर आ गई, लेकिन अब भी यहां प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में है और शहर धुएं और धुंध में डूबा हुआ है।

मर्केल और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 5वें अंतर सरकारी परामर्श में हिस्सा लिया और व्यापार, निवेश, क्षेत्रीय सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

शनिवार को एंजेला मर्केल स्वदेश रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन भी जाएंगी।

 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणजर्मनीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह