लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को बताया भगवान राम, शाह हैं बजरंगवली, कहा- धमकियों से नहीं डरते, वह शेर हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 17:50 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के मटियाला विधानसभा में राजेश गहलोत के समर्थन में आयोजित सभा में विचार साझा किया। मेरे मटियाली के भाइयों-बहनों, आपने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और हम वचन देते हैं कि इस पगड़ी का मान, मटियाली का सम्मान रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आलाकमान धुआंधार प्रचार कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आलाकमान धुआंधार प्रचार कर रहा है। बुधवार (29 जनवरी) को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों को आडे़ हाथ लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'दुनिया की कोई भी ताकत नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने से नहीं रोक सकती। नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो धमकियों से नहीं डरते। वह एक शेर हैं। अगर नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं, तो अमित शाह हनुमान जी हैं।'

चौहान ने कहा कि केजरीवाल जैसे लोगों का साथ देने वाली जनता नहीं है और हम साफ कह रहे हैं कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वाले लोग काल कोठरियों में डालकर सड़ा दिए जाएंगे। एक तरफ AAP और कांग्रेस जैसी ताकतें हैं जो देश को तोड़ना चाहती हैं और एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने विश्व के सामने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। CAA मानवीय कानून है। इसके लागू होने से शरणार्थियों को न्याय मिला है। उन्होंने आप और कांग्रेस से पूछा है, 'सीएए में ऐसा क्या है जिसका वे विरोध कर रहे हैं? हम रोज खबरों में पढ़ते हैं, अभी तीन दिन पहले पाकिस्तान के कराची से हिन्दू बेटी उठा ली गई और उसका जबरदस्ती निकाह करवा दिया गया एक मुस्लिम नौजवान से। एक बेटी नहीं उठाई जाती, हजार से ज्यादा बेटों का धर्मांतरण किया जाता है। मंदिर तोड़ दिए जाते हैं, संपत्तियों पर कब्जा कर लिया जाता है, घरों में आग लगाई जाती है और अपमानित किए जाते हैं।'

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के मटियाला विधानसभा में राजेश गहलोत के समर्थन में आयोजित सभा में विचार साझा किया। मेरे मटियाली के भाइयों-बहनों, आपने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और हम वचन देते हैं कि इस पगड़ी का मान, मटियाली का सम्मान रखेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीअमित शाहआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह