लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस सभी पीसीआर कॉल को कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सत्यापित करेगी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:13 IST

Open in App

(नितिन रावत)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली पुलिस अब रोजाना दिन के अंत में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में आने वाली कॉल का सत्यापन करेगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक मामले में कार्रवाई की गई है।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त राकेश अस्थाना की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पीसीआर कॉल का सत्यापन रोजाना देर रात 12 बजे से पहले किया जाएगा और कोई भी कॉल अगले दिन के लिए ‘लंबित’ नहीं छोड़ी जाएगी।

आदेश में कहा गया, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीसीआर कॉल पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और किसी भी कॉल के मामले में ‘ पता नहीं लगा’ या ‘ अपराध नहीं हुआ’ या अपराध को ‘कमतर’ किया गया, इंगित नहीं किया जाए। यह जरूरी है कि सभी पीसीआर कॉल को पर्यवेक्षी स्तर पर सत्यापित किया जाए और यह ड्यूटी पर तैनात अधिकारी या आपातकालीन अधिकारी की इच्छा पर नहीं छोड़ा जाए।’’

इसमें कहा गया है कि पीसीआर कॉल को थाना प्रभारी द्वारा व्यक्तिगत तौर पर सत्यापित किया जाएगा और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर इन कॉल को सत्यापित करेंगे ताकि सुनिश्चित हो सके कि जो भी कॉल सही पाई गई, उस पर कार्रवाई हुई।

आदेश के मुताबिक, ‘‘घटनास्थल पर जाने पर संज्ञेय अपराध की जानकारी मिलती है तो प्राथमिकी बिना किसी देरी की दर्ज की जानी चाहिए। ऐसे मामले जहां प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत नहीं है, वहां भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता या दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?