लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ले गई मुंबई, उस जगह ले जाएगी जहां फोन फॉर्मेट किया था

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2024 14:08 IST

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में जांच के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस दिल्ली हवाईअड्डे से मुंबई ले गई।

Open in App
ठळक मुद्देविभव कुमार को दिल्ली पुलिस ले गई मुंबईउस जगह ले जाएगी जहां फोन फॉर्मेट किया थाबिभव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है

नई दिल्ली: AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में जांच के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस दिल्ली हवाईअड्डे से मुंबई ले गई। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में कहा था कि वे विभव कुमार को मुंबई में उस जगह ले जाएगी जहां उन्होंने अपना फोन फॉर्मेट किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने पाया था कि बिभव कुमार ने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में बिभव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट को लेकर बीजेपी जहां आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है, वहीं बिभव कुमार पर लगे मारपीट के आरोपों को AAP निराधार बताकर कहा है कि केजरीवाल को फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मारपीट के मामले की साजिश रची है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों से स्वाति मालीवाल भी नाराज हैं। स्वाति मालीवाल ने सोमवार, 20 मई रात ट्वीट कर लिखा, "कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय High Court ने stay लगाया हुआ है जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है। Bibhav Kumar के ख़िलाफ़ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज BJP एजेंट बन गई ?"

उन्होंने आगे लिखा, "पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फ़ोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है। मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी details ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं। ख़ैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ। तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊँगी!"

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी