लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए नरसिंहानंद को समन किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली पुलिस ने धार्मिक नेता नरसिंहानंद सरस्वती को जांच में शामिल होने के लिए शुक्रवार को समन किया। दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिन पहले धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

आप विधायक अमानतुल्ला खान की एक शिकायत पर तीन अप्रैल को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें विधायक ने कहा था कि उन्होंने नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत की है।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, ‘‘हमने नरसिंहानंद को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है।’’

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में धार्मिक नेता एक धर्म के खिलाफ कथित तौर पर निन्दात्मक शब्दों का इस्तेमाल करते दिखे थे। उक्त वीडियो कथित तौर पर प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान बनाया गया था।

पुलिस ने कहा कि उसने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रेस क्लब में हुए एक सम्मेलन का सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए, संसद मार्ग पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।’’

साथ ही एक वीडियो और एक ट्वीट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने नरसिंहानंद को धमकी देने के आरोप में खान के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो