लाइव न्यूज़ :

स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद ISIS के 3 आतंकी को किया अरेस्ट, हथियार बरामद, पूछताछ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 17:33 IST

तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी एनकाउंटर के बाद वजीराबाद से हुई। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तीन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएस से जुड़े दो आतंकवादियों के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खुफिया सूचना के बाद नेपाल की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया सूचना के तहत दो वांछित आतंकवादियों अब्दुल समद और इलियास के नेपाल भागने की फिराक में होने की बात सामने आई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया। दिल्ली पुलिस ने 3 संदिग्ध को अरेस्ट किया। तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी एनकाउंटर के बाद वजीराबाद से हुई। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तीन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आईएसआईएस से प्रेरित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या उत्तर प्रदेश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान ख्वाजा मोइद्दीन (52), अब्दुल समद (28) और सैयद अली नवाज (32) के तौर पर हुई।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएस से जुड़े दो आतंकवादियों के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की खुफिया सूचना के बाद नेपाल की सीमा से सटे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। बस्ती क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने रविवार को बताया कि खुफिया सूचना के तहत दो वांछित आतंकवादियों अब्दुल समद और इलियास के नेपाल भागने की फिराक में होने की बात सामने आई है।

इस आशंका को देखते हुए महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थ नगर समेत नेपाल की सीमा से सटे जिलों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये आतंकवादी भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से नेपाल भाग सकते हैं।

इनकी तलाश में पूरे गोरखपुर जोन में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आखिरी दफा दोनों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था। यह दोनों अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएस से जुड़े हुए बताए जाते हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह दोनों उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुके हैं और संभव है कि दोनों भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से होते हुए नेपाल भाग जाएं।

टॅग्स :दिल्लीआईएसआईएसपाकिस्तानसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील