लाइव न्यूज़ :

सतीश कौशिक मौत मामले में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फार्महाउस से बरामद की कुछ दवाएं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 11, 2023 10:47 IST

7 मार्च को सतीश कौशिक मुंबई में शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर आने के बाद पार्टी से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देफार्म हाउस में एक पार्टी आयोजित की गई थी, जो एक उद्योगपति की थी।इस पार्टी का आयोजन करने वाला उद्योगपति भी किसी मामले में वांछित है।सूत्रों ने ये भी बताया कि फार्महाउस में कौन-कौन मौजूद थे, पुलिस यह पता लगाने के लिए गेस्ट लिस्ट खंगाल रही है।

नई दिल्ली: अभिनेता-फिल्मकार सतीश कौशिक का बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वहीं, दिल्ली पुलिस (दक्षिण-पश्चिम) ने उस फार्महाउस का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता रह रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच कर रही है और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने फार्महाउस से कुछ 'दवाएं' बरामद की हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फार्म हाउस में एक पार्टी आयोजित की गई थी, जो एक उद्योगपति की थी। इस पार्टी का आयोजन करने वाला उद्योगपति भी किसी मामले में वांछित है। सूत्रों ने ये भी बताया कि फार्महाउस में कौन-कौन मौजूद थे, पुलिस यह पता लगाने के लिए गेस्ट लिस्ट खंगाल रही है।

बताते चलें कि 7 मार्च को सतीश कौशिक मुंबई में शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर आने के बाद पार्टी से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। सूत्रों ने कहा कि वह एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली में थे, जब वह कथित तौर पर बीमार पड़ गए। अनुपम खेर ने सबसे पहले सतीश कौशिक के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

एक बहुमुखी अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता सतीश कौशिक ने अपने आकर्षक प्रदर्शन और हास्य की अनूठी भावना के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने काम के लिए पहचान हासिल की।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष