लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कर्मियों को परिवार के साथ जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ मनाने के लिए मिलेगी छुट्टी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली पुलिस के कर्मियों को अब जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए छुट्टियां मिलेंगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा स्वीकृत सात अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस आदेश के पारित होने के बाद दिल्ली पुलिस के करीब 80,000 कर्मियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए अब से छुट्टियां मिलेंगी।

पुलिस उपायुक्त (सूचना प्रौद्योगिकी) महेश बत्रा ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है, ‘‘ऐसा देखा गया है कि पुलिसकर्मी अपने, अपने जीवनसाथी और अपने बच्चों के जन्मदिन या अपनी शादी की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर भी अपने परिवारों के साथ कई बार समय व्यतीत नहीं कर पाते हैं।’’

इस आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, अपने जीवनसाथी और बच्चों के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह आदेश पूरे दिल्ली पुलिस बल के लिए है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।’’

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘हर व्यक्ति के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण दिन होते हैं, जिन्हें वह अपने परिवार के साथ बिताना चाहता है, लेकिन पुलिसकर्मी आपात स्थितियों या अपने काम की वजह से ऐसा नहीं कर पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?