दिल्ली में 10 घंटे बाद पुलिस का धरना खत्म, मानी गई सभी मांगे
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 20:02 IST2019-11-05T13:19:29+5:302019-11-05T20:02:53+5:30

दिल्ली में 10 घंटे बाद पुलिस का धरना खत्म, मानी गई सभी मांगे
तीस हजारी कोर्ट में पिछले हफ्ते शनिवार को दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद विवाद मंगलवार को उस समय और बढ़ गया। दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में राजधानी में पुलिस मुख्यालय के पास जमा हो गये और धरना-प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान कई बार उन्हें मनाने की कोशिश सीनियर अधिकारियों द्वारा किया गया लेकिन सबकुछ नाकाम रहा। आखिरकार देर शाम सभी मांगों के मान लिये जाने के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों ने अपना धरना खत्म किया।
बता दें कि तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को हुई घटना में कम से कम 20 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। साथ ही कई वकीलों को भी चोटें आई थी। पुलिस का प्रदर्शन सोमवार की घटना के भी लेकर भी था। साकेत अदालत के बाहर सोमवार को वकीलों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। घटना के एक वीडियो में, वकील बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वकीलों में से एक को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते भी देखा गया। जब पुलिसकर्मी घटनास्थल से जा रहे थे, तब वकील ने उसके हेलमेट को उसकी बाइक पर दे मारा।
LIVE
05 Nov, 19 : 08:03 PM
दिल्ली में पुलिसकर्मियों का धरना खत्म हुआ, सभी मांगे माने जाने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन।
05 Nov, 19 : 07:54 PM
दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस मुख्यालय के सामने कैंडल लाइट के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Delhi: Police personnel hold candlelight protest at Delhi Police Headquarters. pic.twitter.com/OLkoU0USvm
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 06:44 PM
दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन: घायल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने धरना खत्म करने की अपील की।
05 Nov, 19 : 06:06 PM
दिल्ली उपराज्यपाल की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक: उपराज्यपाल ने सलाह दी कि सीनियर अधिकारियों को घायल पुलिस वालों के पास जाना चाहिए और उनके परिवार से मिलना चाहिए। जरूरी मुआवजा भी घायल पुलिस वालों को मिलना चाहिए।
Delhi Lieutenant Governor's office: Delhi LG Anil Baijal advises Commissioner of Police,Delhi that senior officers should visit the injured policemen to boost their morale & comfort their families. Suitable ex-gratia to be given to the injured officers of Delhi Police. pic.twitter.com/CUboMHSjkr
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 05:42 PM
वकीलों से 2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में झड़प के मामले के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार भी सड़क पर उतरे। इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन
Delhi: Family members of Delhi police personnel hold protest at India Gate against the clash that broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. pic.twitter.com/bJA4Z42bi2
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 05:41 PM
दिल्ली हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और दूसरे बार एसोसिएशन को गृह मंत्रालय की याचिका के बाद नोटिस भेजा। गृह मंत्रालय ने कोर्ट से 3 नवंबर के फैसले में बदलाव की मांग की है जिसमें इस घटना में वकीलों के खिलाफ कोई कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी। कल इस पर सुनवाई जारी रहेगी।
Delhi High Court has issued notice to Bar Council of India (BCI)&other Bar Associations on an application filed by Centre/MHA seeking modification of order of 3 November for no coercive action against lawyers,be not applicable to subsequent incidents.Hearing to continue tomorrow.
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 04:33 PM
दिल्ली में आटीओ पर पुलिस का प्रदर्शन, ज्वांयट सीपी राजेश खुराना प्रदर्शन कर रहे पुलिस वालों को संबोधित कर रहे हैं। राजेश खुराना ने कहा- 'हम ऐसे लोग हैं जिन्हें कानून लागू कराना होता है और हमें अपने काम को जारी रखना होगा।'
Rajesh Khurana, Joint Commissioner of Police, Delhi addresses the police personnel protesting at the Police Head Quarters (PHQ) in ITO: We are the one who enforce the law and we have to continue with our work. #DelhiPolicepic.twitter.com/Jkd61QkFi5
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 02:34 PM
दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस का प्रदर्शन- 72 वर्षों में यह एक नई गिरावट है।'
72 साल में पहली बार दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस का मुख्यालय घेरा, पुलिस कर रही विरोध प्रदर्शन।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 5, 2019
क़ानून व्यवस्था का निकला जनाजा।
गृह मंत्री, श्री अमित शाह कहाँ गुम हैं?
हमारा वक्तव्य-: pic.twitter.com/urrrUCxHuf
05 Nov, 19 : 02:25 PM
दिल्ली पुलिसकर्मी आईटीओ में पुलिस मुख्यालय के बाहर दिल्ली के पूर्व स्पेशल CP किरण बेदी की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पोस्टर और कार्ड्स पर लिखा है- 'हमें आपकी जरूरत है।'
Delhi Police personnel hold placard with a picture of former Delhi Special CP, Kiran Bedi that reads "We need you", outside the Police Head Quarters (PHQ) in ITO. They are protesting against the clash that broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. https://t.co/503H4UeQCFpic.twitter.com/EpNKvvrXsM
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 02:15 PM
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा- 'जिस घटना में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई, उस मामले में एआईआर दर्ज कर ली गई है। हम इस घटना से पुलिसकर्मियों में आई नाराजगी को समझ रहे हैं। चर्चा जारी है। सीनियर अधिकारी इस संबंध में सभी चिंताओं पर गौर कर रहे हैं।'
Delhi Commissioner of Police, Amulya Patnaik: FIR has been registered in the incidents in which police personnel were assaulted. We are addressing the anger (of police personnel) caused by these incidents. Discussions are underway,senior officials are addressing all the concerns. pic.twitter.com/Aatf4CR5Gy
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 01:53 PM
दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को झड़प की घटना के बाद दिल्ली के सभी कोर्ट में आज वकील हड़ताल पर है। हालांकि, किसी भी कोर्ट के बाहर वकीलों के विरोध प्रदर्शन की आज खबर नहीं आई है।
Delhi: Lawyers at all Delhi District Courts on strike today, following clashes between police and the lawyers at the Tis Hazari Court on 2nd November. No protests by lawyers at any district court has been reported till now today. pic.twitter.com/gda3TaQSUL
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 01:43 PM
दिल्ली पुलिस के आईटीवो पर प्रदर्शन को देखते हुए उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।
05 Nov, 19 : 01:31 PM
दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक ने प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा- 'हमें एक अनुशासित बल की तरह व्यवहार करना होगा। मेरी अपील है कि शांति बनाए रखें। हमें अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी और कानून-व्यवस्था को बनाये रखना है। ये हमसे उम्मीद की जाती है कि कानून की रक्षा करें।'
Delhi Commissioner of Police Amulya Patnaik: I appeal to all to maintain peace. It's trying time for us. We need to fulfill the responsibility of maintaining&assuring law&order.
— ANI (@ANI) November 5, 2019
It is expected from us that we the protectors of law will continue to assure law&order in the capital https://t.co/7Mj5hKMsH8
05 Nov, 19 : 01:21 PM
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के मामले में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी है।
Ministry of Home Affairs (MHA) sources: Delhi Police submits report to MHA on the incident where clash broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. pic.twitter.com/lbVag2bkRX
— ANI (@ANI) November 5, 2019
05 Nov, 19 : 01:19 PM
ITO पर जारी पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन के बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकीलों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वकील हिंसक घटनाओं या तोड़फोड़ में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही काउंसिल ने वकीलों से हड़ताल खत्म करने को भी कहा है।