कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया, जानें मामला

By भाषा | Published: March 16, 2023 10:11 PM2023-03-16T22:11:19+5:302023-03-16T22:13:59+5:30

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में कहा था, ‘‘मैंने सुना है कि महिलाओं पर यौन हमला किया जा रहा है।’’

Delhi Police issued notice Rahul Gandhi his remarks allegedly 'women are still being sexually assaulted' | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया, जानें मामला

यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे संपर्क किया था।

Highlightsमहिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके। सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रश्नावली भेजी है।यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे संपर्क किया था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी उस टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ‘महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।’ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रश्नावली भेजी है और राहुल गांधी से कहा कि वह उन महिलाओं के बारे में विवरण दें जिन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे संपर्क किया था।

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में कहा था, ‘‘मैंने सुना है कि महिलाओं पर यौन हमला किया जा रहा है।’’ पुलिस ने कांग्रेस नेता से कहा है कि वह इन महिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके। 

Web Title: Delhi Police issued notice Rahul Gandhi his remarks allegedly 'women are still being sexually assaulted'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे