दिल्ली पुलिस ने रोहिणी अदालत गोलीकांड में आरोप-पत्र दाखिल किया

By भाषा | Published: December 22, 2021 03:31 PM2021-12-22T15:31:05+5:302021-12-22T15:31:05+5:30

Delhi Police files charge sheet in Rohini court firing case | दिल्ली पुलिस ने रोहिणी अदालत गोलीकांड में आरोप-पत्र दाखिल किया

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी अदालत गोलीकांड में आरोप-पत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने रोहिणी अदालत में हुई गोलीबारी से जुड़े एक मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। इस घटना में पेशी के लिए लाए गए जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और वकीलों के भेष में आए दो हमलावर मारे गए थे।

प्रतिद्वंद्वी गिरोह के हमलावरों ने 24 सितंबर को एक अदालत कक्ष के अंदर विचाराधीन कैदी गोगी पर गोलियां चला दीं, जहां उसके खिलाफ हत्या के एक मामले की सुनवाई हो रही थी। पुलिस ने त्वरित जवाबी गोलीबारी की और दोनों हमलावरों को मार गिराया गया था।

अदालत में 20 दिसंबर को दाखिल आरोप-पत्र में गैंगस्टर टिल्लू और नवीन बाली, उमंग यादव, विनय यादव, आशीष यादव और दो मृतकों- राहुल के और जगदीप जग्गा को आरोपी बनाया गया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 120 बी (साजिश), 353 (हमला), 201 (सबूत नष्ट करना), 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधित करना) के तहत अपराधों के लिए अंतिम रिपोर्ट दर्ज की।

यह घटना अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालती कक्ष संख्या 207 के अंदर हुई थी। दोनों हमलावरों की संलिप्तता वाली इस गोलीबारी के वीडियो फुटेज में गोलियों की आवाज सुनी गई और पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई होती दिखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Police files charge sheet in Rohini court firing case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे