लाइव न्यूज़ :

राकेश अस्थाना ने 7 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली CP के रूप में पहला बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2021 18:02 IST

1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।नियुक्ति 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले हुई थी।

नई दिल्लीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के वरिष्ठ अधिकारी राकेश अस्थाना ने विभाग में पहला बड़ा बदलाव किया। नव नियुक्त दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने पिछले सप्ताह बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अस्थाना ने शहर पुलिस की प्रशंसा की। वह समाज की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। दिल्ली पुलिस का अतीत शानदार रहा है। अतीत में बल द्वारा बहुत अच्छा काम किया गया है। बहुत से जटिल मामलों को सुलझाया गया है। दिल्ली पुलिस ने कई जटिल परिस्थितियों को संभाला है। मुझे टीम वर्क में विश्वास है और मुझे आशा है कि इस टीम वर्क के साथ, हम समाज की बेहतरी और शांति के प्रसार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अस्थाना ने पदभार संभालने के बाद पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनसे जुड़े।

बयान के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली पुलिस की देश के प्रमुख पुलिस बल के तौर पर सराहना की, जिसकी सेवा देने और चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालने में शानदार प्रतिष्ठा है। बयान में कहा गया है कि अस्थाना ने बुनियादी पुलिस व्यवस्था को रेखांकित किया जिसमें अपराध की रोकथाम और उसका पता लगाना और कानून व व्यवस्था बनाए रखना शामिल है।

टॅग्स :दिल्लीगृह मंत्रालयभारत सरकारनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब