लाइव न्यूज़ :

31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे दिल्ली पुलिस आयुक्त पटनायक, सेवा काल में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:15 IST

दिल्ली सरकार ने एक आदेश में कहा, ‘‘सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर, अमूल्य कुमार पटनायक, आईपीएस (1985), पुलिस आयुक्त, दिल्ली, 31.01.2020 से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।’’ उपराज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने आठ जनवरी को आदेश जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनियमित आदेश है और सरकारी रिकॉर्ड को अद्यतन करने के लिए सरकारी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर अनिवार्य रूप से जारी किया जाता है।दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और आदर्श आचार संहिता लागू है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य कुमार पटनायक 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे। पुलिस आयुक्त को अपने कार्यकाल के दौरान छात्रों के आंदोलन और अपने ही कर्मियों के विरोध समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली सरकार ने एक आदेश में कहा, ‘‘सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर, अमूल्य कुमार पटनायक, आईपीएस (1985), पुलिस आयुक्त, दिल्ली, 31.01.2020 से सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।’’ उपराज्यपाल अनिल बैजल की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने आठ जनवरी को आदेश जारी किया था।

एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘यह एक नियमित आदेश है और सरकारी रिकॉर्ड को अद्यतन करने के लिए सरकारी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर अनिवार्य रूप से जारी किया जाता है।’’ दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और आदर्श आचार संहिता लागू है। राष्ट्रीय राजधानी में आठ फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी।

दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार के तहत आती है। वर्ष 2017 में दिल्ली पुलिस प्रमुख बने पटनायक का कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा है। दिल्ली पुलिस के कई कर्मी एक अभूतपूर्व कदम के तहत अपनी गरिमा को बनाये रखने और सुरक्षा की मांग को लेकर 2019 में सड़कों पर उतर आये थे। उनमें से कुछ की वकीलों ने कथित तौर पर पिटाई की थी।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई भी आलोचनाओं के घेरे में आई थी क्योंकि पुलिसकर्मी पुस्तकालय और छात्रावास के कमरों में घुसे गये थे और कथित तौर पर छात्रों की पिटाई की गई थी जिनमें से कुछ घायल हो गये थे।

टॅग्स :दिल्लीगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?