लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जाली नोट के रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:40 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने जाली नोट चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर दुबई से चलाए जा रहे भारतीय मुद्रा के जाली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दुबई में बैठे लोगों के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर में जाली नोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाकिर और कमरे आलम के रूप में हुई है। मोहम्मद जाकिर को पिछले सप्ताह दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख रुपये कीमत के जाली नोट बरामद किए गए। उसके सहयोगी कमरे आलम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए जाली नोट 100 और 200 रुपये के नोटों में थे। विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सूत्रों से लगातार सूचना मिल रही थी कि दुबई में रहने वाले शारिक ऊर्फ साटा द्वारा भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का सिंडिकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘शारिक दिल्ली-एनसीआर में भारी मात्रा में जाली नोटों के चलन में शामिल है। लेकिन हमारी टीम ने सर्विलांस और ट्रैकिंग की मदद से पता लगाया कि जाली नोटों का यह रैकेट दुबई के शारिक के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर में मोहम्मद जाकिर और आलम की मदद से चलाया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमारी टीम को 20 अगस्त को सूचना मिली कि सराय काले खां के पास जाली नोटों की डिलिवरी होनी है। जाल बिछाकर देर शाम दिल्ली-एनसीआर में जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख के जाली नोट बरामद किए गए।’’ उन्होंने बताया कि बाद में जाकिर के सहयोगी कमरे आलम को उत्तर प्रदेश के संभल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ में पता चला है कि दुबई के शारिक द्वारा चलाए जा रहे इस रैकेट के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। शारिक साटा गिरोह का सरगना है, जो दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों से लक्जरी कारें चुराते हैं। वह वाहन चोरी, डकैती, लूट सहित 50 से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष