लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को लुभाने के लिए स्कूल का गार्ड बना फर्जी आर्मी अधिकारी, पाकिस्तान ने सेना का कैप्टन समझकर हनीट्रैप में फंसाया

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 19:53 IST

दिल्ली पुलिस ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी अधिकारी खुद को कैप्टन बताता था। आरोपी की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन में रहने वाले दिलीप कुमार के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों को लुभाने के लिए स्कूल गार्ड सोशल मीडिया पर खुद को आर्मी अधिकारी बताता था। पाकिस्तान ने आर्मी अधिकारी समझकर हनीट्रैप में फंसाया। आरोपी के मोबाइल में विदेशी नागरिकों के साथ तस्वीरें और कई मोबाइल नंबर मिले हैं। 

दिल्ली पुलिस ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी अधिकारी खुद को कैप्टन बताता था। आरोपी की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन में रहने वाले दिलीप कुमार के रूप में हुई है। आश्चर्यजनक रूप से आरोपी का पाकिस्तान कनेक्शन भी पुलिस के सामने आया है। यह फर्जी आर्मी अधिकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में भी फंस गया था। 

आरोपी दिलीप कुमार एक स्कूल में गार्ड का काम करता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि लड़कियों को लुभाने के लिए वह सोशल मीडिया पर खुद को आर्मी का कैप्टन शेखर बताता था। गिरफ्तारी के वक्त भी वह एक लड़की के साथ ग्रेटर कैलाश में डेट पर जाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, आर्मी की यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन बरामद किया है। 

मोबाइल से मिले कई पाकिस्तानी नंबर

आरोपी के मोबाइल फोन में से पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं। इन नंबरों पर उसने कई वीडियो कॉल भी किए हैं। साथ ही उसके मोबाइल से कुछ विदेशी नागरिकों के साथ संपर्क में होने का भी पता चला है। उसके मोबाइल में विदेशी नागरिकों के साथ कई फोटो मिली हैं। आरोपी उत्तम नगर के एक स्कूल में गार्ड का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जी आर्मी अधिकारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को तैनात किया गया था। पुलिस ने ग्रेटर कैलाश इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके सौ से अधिक वाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। 

खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

फर्जी आर्मी अधिकारी के पकड़े जाने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल और आईबी के अधिकारी भी ग्रेटर कैलाश पुलिस थाने पहुंचे। जहां उससे पूछताछ की गई। 

टॅग्स :क्राइमपाकिस्तानदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे