लाइव न्यूज़ :

फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी देने के नाम पर हजारों लोगों को ठगा, एक महीने में कमाए 1.09 करोड़ रुपये, पांच गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2020 10:47 IST

फर्जी वेबसाइट बनाकर हजारों लोगों से नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इसका भांडाफोड़ किया है। पिछले एक महीने में ही इन ठगों ने एक करोड़ से अधिक रुपये नौकरी दिलाने के झांसे के नाम पर कमाया।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर हजारों लोगों से ठगी करने के मामले में पांच गिरफ्तारफर्जी वेबसाइट बनाकर रजिस्ट्रेशन के नाम से उम्मीदवारों से जमा कराते थे पैसे, स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम पर बनाया था वेबसाइट

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर ये रैकेट पिछले कई दिनों से देश की राजधानी में सक्रिय था। ये रैकेट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम पर अब तक करीब 27000 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका था।

यही नहीं, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे वसूलते हुए एक महीने में इस रैकेट ने 1.09 करोड़ रुपये की कमाई भी की है। पुलिस ने बताया कि नौकरी के नाम पर झांसा देने के रैकेट के मामले में ये अब तक के सबसे बड़े मामलों में से एक है, जिसका भांडाफोड़ हुआ है।

नौकरी देने के नाम पर कैसे करते थे फर्जीवाड़ा 

कोविड संकट के इस दौर में कई लोगों की नौकरी गई है और वे नया काम तलाश रहे हैं। नौकरी के नाम पर धोखा देने वाले ये लोग एक केंद्र चलाते थे जो पूरी तरह से वैध था।

इसमें ये सरकारी और निजी एजेंसियों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित करते थे। इनके पास नौकरी पाने की कोशिश कर रहे कई लोगों के व्यक्तिगत डेटा भी मौजूद थे। इसी का फायदा उठाकर ये उन्हें नौकरी की पेशकश वाले एसएमएस भी भेजते थे।

इस गिरोह ने एक महीने में करीब 15 लाख मैसेज भेजे। इसमें दो फर्जी वेबसाइट के लिंक होते थे, जिस पर उम्मीदवारों को 13000 वैकेंसी की बात कहते हुए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता था। इस वैकेंसी मेंएकाउंटेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, नर्सिंग, एम्बुलेंस ड्राइवर जैसे पद शामिल थे।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साइबर सेल) के अनीश राय के अनुसार, 'ये वेबसाइट इतने अच्छे तरीके से डिजाइन किए गए थे कि कुछ न्यूज और नौकरी की सूचना देने वाले पोर्टल भी इसे सच समझते थे और इस वेबसाइट की जानकारियां साझा करते थे।'

www.sajks.org और www.sajks.com के नाम से फर्जी वेबसाइट

पुलिस के अनुसार ये वेबसाइट www.sajks.com और www.sajks.org के नाम से चलाई जाती थी। इसमें लिखा गया था कि ये वेबसाइट स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के तहत आते हैं। हालांकि, अब ये वेबसाइट इस्तेमाल में नहीं हैं।

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला पिछले महीने पुलिस की नजर में आया था जब एक उम्मीदवार ने दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में शिकायत की। उसने बताया कि उसने रजिस्ट्रेशन फी के तौर पर 500 रुपये जमा कराए लेकिन कोई नौकरी उसे नहीं मिली। 

चूकी रजिस्ट्रेशन फीस हमेशा 100 से 500 रुपये के बीच ही होती थी, इसलिए फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को लग रहा था कि कोई इतनी मामली रकम के लिए पुलिस के पास नहीं जाएगा। बहरहाल, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को फिर पता चला कि एक बैंक अकाउंट हरियाणा के हिसार में खुलवाया गया था।

पुलिस को ये भी पता चला कि हर दिन इस अकाउंट से पैसे एटीएम के जरिए निकाले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और हिसार के एक एटीएम के बाहर से पैसे निकालते एक आरोपी 27 साल के अमनदीप खेतकरी को पकड़ लिया। इसके बाद चार अन्य पकड़े गए।

टॅग्स :नौकरीक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर