लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट ने नहीं दी राहत, पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होने का दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2019 16:13 IST

वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन और दुबई में संपत्ति खरीदने और राजस्थान में जमीन घोटाला करने का आरोप है। इन सभी मामलों पर ईडी द्वारा वाड्रा से कई बार पूछताछ भी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा को लगातार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगावाड्रा ने जल्द ही राजनीति में आने के संकेत दिए हैंरॉबर्ट वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग और राजस्थान में जमीन घोटाला करने का आरोप है

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राहत नहीं दी है। वाड्रा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ पर रोक लगाने के लिए दी गई याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने वाड्रा से कहा है कि वह जांच मे सहयोग करे और आदेश दिया है कि ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो।

राबर्ट वाड्रा सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट से राहत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उनकी ये उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आ रही है। अब वाड्रा को लगातार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगा।

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं वाड्रा

वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन और दुबई में संपत्ति खरीदने और राजस्थान में जमीन घोटाला करने का भी आरोप है। इन सभी मामलों पर ईडी द्वारा वाड्रा से कई बार पूछताछ भी हो चुकी है। सोमवार को कोर्ट ने आदेश दिया है कि ये पूछताछ आने भी जारी रहेगी। इस पूछताछ में कई तरह की नई बातें सामने आने की उम्मीद है।

राजनीति में आना चाहते हैं वाड्रा

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने बताया कि वह राजनीति में आने का विचार कर रहे हैं। वाड्रा ने कहा- 'सबसे पहले तो मैं अपने ऊपर लगे तथ्यहीन आरोपों से मुक्त होना चाहता हूं। इसके बाद मैं राजनीति में आने का प्रॉसेस जल्द ही शुरु करने वाला हूं। लेकिन इसके लिए किसी भी तरह की जल्दीबाजी में नहीं हूं। लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि मैं भी कुछ बदलाव कर सकता हूं। यह सब वक्त की बात है।'

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब