लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः लालकिले के पास स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकी, पूछताछ में हुए कई खुलासे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 7, 2018 16:59 IST

'परवेज के भाई को इस साल जनवरी में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। शुरुआत में वो हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था लेकिन बाद में उसने आईएसजेके ज्वॉइन कर लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 7 सितंबरः पुरानी दिल्ली इलाके से स्पेशल सेल टीम दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी ने बताया कि बीती रात जामा मस्जिद बस स्टॉप के पास दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम परवेज़ और जमशेद है। वो आईएसजेके के सदस्य हैं। दोनों आतंकियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वो हथियों के साथ कश्मीर जा रहे थे। उनके पास से 2 पिस्टल, कुछ गोलियां और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

डीसीपी के मुताबिक, 'परवेज के भाई को इस साल जनवरी में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। शुरुआत में वो हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था लेकिन बाद में उसने आईएसजेके ज्वॉइन कर लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली उनके निशाने पर नहीं था। वो सिर्फ आईएसजेके नेता आदिल ठोकर का आदेश मान रहे थे।'

बताया जा रहा है कि उनके पास से मिले हथियार यूपी से मंगवाए थे। ये दोनों कश्मीर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जाना था।

 

टॅग्स :दिल्लीआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन