लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और सचिव ओम प्रकाश धनखड़ होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक, कल दोपहर 12.35 बजे सीएम पद की शपथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2025 14:16 IST

Delhi New CM: भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी सरकार में वापसी की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह के गवाह बनेंगे।आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनेंगे, जो मुख्यमंत्री बनेगा।

Delhi New CM: दिल्ली भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी सरकार में वापसी की है। बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया और कुल 70 में से 48 सीटें जीत ली थीं। दिल्ली के नए सीएम के लिए नाम चुनने पर विचार-विमर्श तेज हो गया है। पार्टी ने 20 फरवरी को दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली कैबिनेट का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की घोषणा की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत सीएम और कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह के गवाह बनेंगे।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बुधवार शाम पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली भाजपा कार्यालय में शाम करीब सात बजे शुरू होने वाली विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनेंगे, जो मुख्यमंत्री बनेगा। बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों प्रसाद और धनखड़ की उपस्थिति में होगी। पार्टी विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद भावी मुख्यमंत्री सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

नए मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं।

पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनकर सभी को चौंकाया था, दिल्ली में भी वह इसी रणनीति पर आगे बढ़ सकती है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सार्वजनिक चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं। बवाना (एससी) सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर (एससी) सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल को इसी रूप में देखा जा रहा है।

टॅग्स :Delhi BJPDelhi Assembly Election 2025Aam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष