लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 29 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही। तापमान में गिरावट आने तथा हवा की गति धीमी होने के बीच गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 245 रहा।

शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 231 , शुक्रवार को 137, बृहस्पतिवार को 302 और बुधवार को 413 रहा।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही, रविवार और सोमवार के इसके आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

रविवार को हवा की गति मंद पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है, इसलिए दिल्ली की वायु गुणवत्ता के और खराब होने और इसके ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फसलों की कटाई का सीजन खत्म होने के साथ दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलने की हिस्सेदारी भी काफी कम हुई है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के पीएम-2.5 स्तर में पराली जलाने की हिस्सेदारी चार प्रतिशत रही।

वहीं चार दिन की राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की आबोहवा फिर से खराब होनी शुरू हो गई है।

प्रदूषण सूचकांक ऐप समीर के अनुसार रविवार सुबह गाजियाबाद में एक्यूआई 273, नोएडा में एक्यूआई 248 , ग्रेटर नोएडा में 252, हापुड़ में 139, फरीदाबाद में 146, गुरुग्राम में 230, आगरा में 237,बल्लभगढ़ में 156, भिवानी में 277 और मेरठ में एक्यूआई 289 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह