लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2023 15:26 IST

दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके मंगलवार दोपहर को महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके दोपहर को महसूस किए गए। इस दौरान कई सेकेंड तक धरती हिलती रही। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। उत्तराखंड में भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के ये झटके मंगलवार दोपहर करीब 2.30 में महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें घर में लगे पंखे और लाइट्स आदि हिलते नजर आ रहे हैं।

नेपाल में था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी ये भूकंप दोपहर 2.28 बजे आया।

उत्तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में झटके महसूस किए गए। इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था जहां 5.9 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप अपराह्न 2:28 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किमी पूर्व में आया जिसका केंद्र नेपाल में था। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील