लाइव न्यूज़ :

सावधान! दिल्ली NCR की हवा सोमवार तक होगी और जहरीली, अधिकारियों ने दी ये चेतावनी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2018 23:33 IST

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है।

Open in App

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कई कदम उठाए गए हैं लेकिन फिर भी दिल्ली की हवा  बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। फिलहाल दिल्ली के आस-पास इलाकों में पराली जलाने के मामलों में भी थोड़ी कमी आई है जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम तो हुआ लेकिन अधिकारियों ने अगले सप्ताह से हवा की गुणवत्ता ''गंभीर'' रूप से खराब होने की चेतावनी दी है। 

पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया। यह कण पीएम 10 से भी छोटे होते हैं और स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में चार इलाकों में वायु गुणवत्ता ''गंभीर'' स्तर पर है जबकि 29 इलाकों में ''बेहद खराब'' दर्ज की गई है।

केन्द्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पीएम10 का स्तर 334 बना हुआ है।

अगले तीन दिन तक ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में वायु गुणवत्ता

एसएएफएआर का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक अगले तीन दिन तक ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बना रहेगा।

एसएएफएआर की वेबसाइट के अनुसार, ''यह मुख्य रूप से मौसमी हालात के कारण है क्योंकि पराली जलने की भागीदारी इसमें बहुत कम रह गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में नमी का बढ़ना और चार नवंबर तक जारी रहेगा। इसके कारण वातावरण में पीएम 2 .5 की धारण क्षमता भी बढ़ेगी।''

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली का एक्यूआई पांच नवंबर तक 'बहुत खराब' श्रेणी की उच्च रेंज में रहेगा और उसके बाद यह मौसम के प्रतिकूल हालात की वजह से और भी बिगड़ सकता है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?