लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः बीजेपी ने चुनाव संबंधी 12 समितियां गठित कीं, एमसीडी चुनाव दिसंबर में होने की संभावना, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 19:39 IST

Delhi Municipal Corporation Election 2022: चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के नेता आशीष सूद करेंगे। यह समिति अन्य समितियों के साथ समन्वय करेगी और उनकी निगरानी करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय घोषणापत्र समिति के संयोजक होंगे। सोशल मीडिया और प्रचार अभियान समिति के संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला होंगे। चुनाव आयोग से जुड़े विषयों, प्रचार सामग्री और विज्ञापन सामग्री खरीद के लिए भी समितियां गठित की गई हैं। 

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को चुनाव संबंधी 12 समितियां गठित कीं। एमसीडी चुनाव दिसंबर में होने की संभावना है। ये समितियां चुनाव प्रबंधन, घोषणापत्र, चुनाव प्रचार, मीडिया और विज्ञापन सामग्री की खरीद सहित अन्य से संबंधित होंगी।

चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के नेता आशीष सूद करेंगे। यह समिति अन्य समितियों के साथ समन्वय करेगी और उनकी निगरानी करेगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय घोषणापत्र समिति के संयोजक होंगे।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता, विधायक अभय वर्मा, राघव अवस्थी और रेखा गुप्ता इसकी सदस्य होंगी। सोशल मीडिया और प्रचार अभियान समिति के संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला होंगे। चुनाव कॉल सेंटर और चुनाव कार्यालय, कानूनी एवं चुनाव आयोग से जुड़े विषयों, प्रचार सामग्री और विज्ञापन सामग्री खरीद के लिए भी समितियां गठित की गई हैं। 

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationजम्मू कश्मीरदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?