लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गोलीबारी की घटना पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- जामिया के छात्रों पर जुल्म कर रही है मोदी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 12:24 IST

सोमवार को  बजट सत्र प्रारंभ होते ही विपक्षी सांसदों ने जामिया व शाहीन बाग में लगातार हो रहे गोलीबारी मामले में हंगामा करते हुए कहा कि गोली मारना बंद करो, देश तोड़ना बंद करो।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, तृणमूल, वाम दल, राजद और अन्य विपक्षी दलों ने राज्यसभा में इन मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर पहले से ही स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था।लोकसभा में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेता ने भी स्थगन नोटिस देने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया।

विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद में सीएए और एनआरसी व जामिया व शाहीन बाग में 3 बार हुई गोलीबारी को लेकर सरकार की घेराबंदी की। इस दौरान विपक्षी नेता नेरबाजी करते रहे। अनुराग ठाकुर जब सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी सांसदों ने गोली मारना और देश देश तोड़ना बंद करो के नारे लगाए। इसी बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जामिया के छात्रों पर जुल्म कर रही है मोदी सरकार। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जामिया की बेटियों को पुलिस मार रही है। छात्र अपना आंख खो दे रहे हैं। हम जामिया के तमाम छात्रों के साथ हैं।

बता दें कि सोमवार को  बजट सत्र प्रारंभ होते ही विपक्षी सांसदों ने जामिया व शाहीन बाग में लगातार हो रहे गोलीबारी मामले में हंगामा करते हुए कहा कि गोली मारना बंद करो, देश तोड़ना बंद करो। इसके अलावा, कांग्रेस, तृणमूल, वाम दल, राजद और अन्य विपक्षी दलों ने राज्यसभा में इन मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर पहले से ही स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत "एनजीआर-एनआरसी को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बाद प्रस्तावित करने के कारण मौजूदा स्थिति" के तहत व्यावसायिक नोटिस को निलंबित कर दिया है। उधर, लोकसभा में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेता ने भी स्थगन नोटिस देने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप