लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: इजराइल दूतावास के नजदीक औरंगजेब रोड पर धमाका, जांच में जुटी पुलिस

By अमित कुमार | Updated: January 29, 2021 19:19 IST

दिल्ली में स्थिति इज़राइल दूतावास से कुछ मीटर की दूरी पर जिंदल हाउस के बाहर एक धमाका होने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस धमाके की वजह तलाशने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे इज़राइल दूतावास से कुछ मीटर की दूरी पर जिंदल हाउस के बाहर यह धमाका हुआ।दिल्ली पुलिस ने इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है।फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित इजराइल दूतावास के करीब औरंगजेब रोड पर ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट छोटा था, लेकिन इस धमाके से आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। खबर की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इस विस्फोट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अधिकारी ने कहा कि तीन कारों के शीशे टूट गए हैं। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई हैं। 

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग को शाम 5 बजकर 11 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर 'बीटिंग रिट्रीट' कार्यक्रम चल रहा था। इजरायली दूतावास एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। फॉरेंसिक टीमों को काले पाउडर के विस्फोट में इस्तेमाल किए जाने का भी संदेह है। पुलिस को अभी तक धमाके की वजह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :भारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?