लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिल गेट्स, तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 17:18 IST

बिल गेट्स पिछले ही हफ्ते शुक्रवार को एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल नेटवर्थ पूंजी 110 अरब डॉलर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिल गेट्सबिल गेट्स ने इससे पहले रविवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी

दुनिया के एक बार फिर सबसे दौलतमंद शख्स बन चुके दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। बिल गेट्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने रविवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी बिल गेट्स ने इस नीतीश से मुलाकात के बाद कहा था कि पिछले 20 वर्ष में बहुत ही कम जगहों ने बिहार की तुलना में गरीबी और बीमारी के खिलाफ अधिक प्रगति की है। 

बिल गेट्स ने ये भी कहा कि भारत में अगले दशक में ‘काफी तेज गति’ से ‘आर्थिक वृद्धि’ हासिल करने की क्षमता है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकेगा और सरकार को जोर शोर से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने का अवसर मिलेगा। गेट्स इन दिनों तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह यहां अपने फाउंडेशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

बिल गेट्स (64 वर्ष) पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल नेटवर्थ पूंजी 110 अरब डॉलर हो गई। उन्होंने अमेजन इंक के प्रमुख जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान फिर से हासिल कर लिया। माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अब तक 35 अरब डॉलर की राशि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान कर चुके हैं। यह फाउंडेशन विभिन्न देशों में गरीबी दूर और सामाजिक विकास कार्यक्रमों को चलाता है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील