लाइव न्यूज़ :

डीएमआरसी ने बढ़ाया मेट्रो पार्किंग का किराया, एक मई से लागू होंगी नई दरें

By भारती द्विवेदी | Updated: April 25, 2018 18:45 IST

पार्किंग की ये नई दरें एक मई से लागू हो जाएंगी। डीएमआरसी ने नई दरों पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि पांच साल बाद पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो पार्किंग शुल्क बढ़ा कर मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए झटका दिया है। डीएमआरसी की तरफ से नई पार्किंग दर जारी कर दिया गया है। नई पार्किंग दर के अनुसार फोर व्हीलर (छह घंटे) की पार्किंग के लिए  यात्रियों को 30 रुपए देने होंगे। जो कि पहले 20 रुपए था। टू व्हीलर के लिए यात्रियों को अब 15 रुपए देने होंगे, जो कि पहले दस रुपए था। वहीं साइकिल की पार्किंग चार्ज तीन रुपए से बढ़ाकर पांच रुपए कर दिया गया है। 

पार्किंग की ये नई दरें एक मई से लागू हो जाएंगी। डीएमआरसी ने नई दरों पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि पांच साल बाद पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है।

वहीं 6-12 घंटे की पार्किंग के लिए अब फोर व्हीलर गाड़ियों को 30 की जगह 50 रुपए देने होंगे। टू व्हीलर गाड़ियों को 15 की जगह 25 और साइकिल को पांच रुपए देने होंगे। बारह घंटे से ज्यादा समय तक फोर व्हीलर गाड़ी खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क 40 की जगह 60 रुपए हो जाएंगे। टू व्हीलर गाड़ियों को 20 की जगह 30 रुपए देने होंगे। और साइकिल को 10 रुपए देने होंगे।

अगर मासिक शुल्क की बात करें तो नई पार्किंग दरों के हिसाब से फोर व्हीलर गाड़ियो के लिए पार्किंग शुल्क एक हजार से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है। टू व्हीलर के लिए 475 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये और साइकिल के लिए 45 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव