लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बताया, 25 दिंसबर को ही क्यों शुरू हुई मैजेंटा लाइन मेट्रो

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 25, 2017 15:55 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की मैंजेंटा लाइन का उद्घाटन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर राजधानी की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो का इनॉगरेशन किया। 25 दिसंबर को ही मेट्रो का उद्घाटन करने के पीछे मोदी सरकार का तर्क है कि 15 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी। 

मेट्रो से यात्रा करने वाले पहले शख्स हैं पूर्व पीएम अटलपीएम मोदी ने कहा कि, 'साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले पहले शख्स हैं। आज उनके जन्मदिन पर यह लाइन शुरू की गई है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। और इस मैट्रो में यात्रा करने वाले हर शख्स को यह गर्व होना चाहिए कि वह दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर रहा है। हमारा उद्देश्य है कि साल 2022 में भारत के पेट्रोलियम आयात में कमी लाई जाए। यह मेट्रो उसी दिशा में एक सफल कदम है।'

इसके बाद उन्होंने  कहा कि "मैंने सुशासन के लिए इसे बदलने का जिम्मा उठाया है। मैं पूछता हूं कि अगर राजनीतिक लाभ नहीं हो रहा है तो क्या जनहित के काम रोकने चाहिए? सरकार ने तय किया है कि 2019 तक देश का हर गांव सड़क से से जुड़ेगा। वाजपेयी जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज की शुरुआत की थी।"

नोएडा के बॉटेनिकल को दिल्ली के कालकाजी से जोड़ने वाला यह रूट करीब 12.64 किलोमीटर लंबा है। यह खंड नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर स्टेशन से जोड़ता है। बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच नौ स्टेशन हैं। कालकाजी मंदिर स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन एलीवेटेड हैं। मैजेंटा लाइन के जरिए बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मेट्रो स्टेशन जाने वाले यात्रियों को पहले 52 मिनट की जगह अब सिर्फ 19 मिनट लगेंगे।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनमोदी सरकारअटल बिहारी बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील