लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रोः मैजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, नोएडा और गुरुग्राम के बीच यात्रा में 30 मिनट की कमी

By भाषा | Updated: May 28, 2018 10:01 IST

इसके साथ ही हवाई अड्डे का घरेलू टर्मिनल मेट्रो नेटवर्क पर आ जाएगा। इस लाइन के शुरू हो जाने से नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी आएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मईः जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच की 24.82 किलोमीटर लंबी दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का कल उद्घाटन होगा और इसके साथ ही हवाई अड्डे का घरेलू टर्मिनल मेट्रो नेटवर्क पर आ जाएगा। इस लाइन के शुरू हो जाने से नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी आएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस खंड के चालू होने जाने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) नेटवर्क की कुल लंबाई 277 किलोमीटर हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल शाम 4.30 बजे नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन पर इस खंड का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वे लोग ट्रेन से हौज खास मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा करेंगे।

नया हौज खास स्टेशन पूरे नेटवर्क में सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है और 29 मीटर के साथ इसकी सुरंग पुराने स्टेशन के नीचे है। इस खंड पर हौज खास और जनकपुरी पश्चिम तथा कालका मंदिर स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं होंगी। इस खंड में 16 स्टेशन हैं जिनमें 14 भूमिगत हैं। इस हिस्से में यात्री सेवाएं मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू होंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारतDelhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब