लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: 7 सितंबर से दौड़ने के लिए तैयार है दिल्‍ली मेट्रो, चढ़ने से पहले ये बातें जान लीजिए

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2020 16:17 IST

डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो ट्रेन कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और ऐसे स्टेशन जनता के लिए बंद भी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगीमेट्रो ट्रेन कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और ऐसे स्टेशन जनता के लिए बंद भी रहेंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।

दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो सबसे पहले सात सितम्बर को चालू होगी।

वहीं, डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो ट्रेन कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी और ऐसे स्टेशन जनता के लिए बंद भी रहेंगे। इसी तरह अगर किसी स्टेशन पर शारीरिक दूरी का यात्रियों द्वारा पालन नहीं किया जाता है तो उसे स्टेशन पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी। ट्रेनों की संख्या पर्याप्त रहेगी, जैसे 22 मार्च से पहले थी। इन्हें आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, स्टेशनों पर ट्रेनों के समय में वृद्धि के कारण यात्रा के समय में मामूली वृद्धि होगी।

9 सितंबर को बहाल होगी ब्लू लाइन, पिंक लाइन पर सेवा 

बयान में बताया गया है कि ट्रेनें सुबह में सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। नौ सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी। 10 सितंबर को रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा शुरू होगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी, महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोविड-19 के खिलाफ सभी ऐहतियात बरतने होंगे। डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी जिन स्टेशनों पर यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते हुए पाए जाएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos