लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एमसीडी चुनावः जदयू ने शुरू की तैयारी, पूर्वांचल वोट पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 20:35 IST

Delhi MCD election: विकासपुरी विधानसभा में उनके नेतृत्व में मुख्य प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, महासचिव एकनाथ सिंह और श्याम सत्यार्थी ने कार्यालय का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एमसीडी चुनाव में भी पार्टी ने करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ा।पूर्वांचल के गढ़ बदरपुर और बुराड़ी के अलावा भी पार्टी को बड़ी संख्या में वोट मिले।पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन में जदयू ने दो सीटों संगम विहार बुराड़ी से चुनाव लड़ा।

नई दिल्लीः जनता दल यूनाइटेड ने दिल्ली में आने वाले एमसीडी चुनाव में पूरी तरह से उतरने के लिए जोरदार ज़मीनी तैयारी शुरू कर दी है। इसका हाथ अन्य पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों ने भी अभी से जुड़ना शुरू कर दिया है। हाल में आम आदमी पार्टी की पूर्व निगम प्रत्याशी सुषमा मिश्रा ने जदयू का हाथ थामा।

भाजपा नेता उपेंद्र साव जदयू में आए। साथ में विकासपुरी विधानसभा में उनके नेतृत्व में मुख्य प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, महासचिव एकनाथ सिंह और श्याम सत्यार्थी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। पिछले एमसीडी चुनाव में भी पार्टी ने करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें पूर्वांचल के गढ़ बदरपुर और बुराड़ी के अलावा भी पार्टी को बड़ी संख्या में वोट मिले।

पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन में जदयू ने दो सीटों संगम विहार बुराड़ी से चुनाव लड़ा। दोनों ही सीटों पर जदयू ने कड़ा टक्कर दिया और पार्टी दूसरे स्थान पर रही। पार्टी का लगातार वोट बढ़ा है। दिल्ली में नीतीश कुमार के विकास मॉडल की चर्चा इस बात को लेकर है कि राष्ट्रीय राजधानी के कॉलोनियों में वैसी सड़क नहीं है, जैसा बिहार के गावों में है और दिल्ली में हर घर नल का जल नहीं है लेकिन नीतीश जी के विकास मॉडल में हर घर नल का जल है।

महिलाओं के सशक्तिकरण में दिल्ली से बिहार आगे है। नीतीश का विकास मॉडल में पर्यावरण को लेकर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम सफल होता जा रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है लेकिन केजरीवाल सरकार इस संकट को दूर करने में लगातार विफल साबित हो रही है।

माननीय उच्चतम न्यायालय लगातार केजरीवाल सरकार को फटकार लगा रही है। दिल्ली में इस बार जदयू एम सी डी में पूरे दम खम से नीतीश जी के विकास मॉडल और ऐसी दिल्ली साफ सुथरी सुविधाओं वाली सबकी दिल्ली के नारे पर चुनाव लड़ेगी। 

टॅग्स :दिल्लीनीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?