लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मेट्रो स्टेशन के पास जामिया नगर पार्किंग में लगी भीषण आग, 100 के करीब वाहन जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2022 14:54 IST

दिल्ली दमकल सेवा ने कहा कि दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर अब काबू पा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, आग में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं और अब उस पर काबू पा लिया गया है

दिल्लीः दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहन पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए हैं। सामने आई तस्वीरों में गाड़ियों के सिर्फ ढांचे ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसकी शुरुआती तस्वीरों में भीषण आग की लपटों को देखा जा सकता है।

दिल्ली दमकल सेवा ने कहा कि दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर अब काबू पा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, आग में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और कई ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि कुल 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा में आग लग गई थी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि जामिया नगर इलाके के मुख्य तिकोना पार्क में आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं और अब उस पर काबू पा लिया गया है। गर्ग ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :अग्निकांडआगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’