लाइव न्यूज़ :

फेसबुक लाइव ऑन कर शख्स कर रहा था आत्महत्या की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने फिर ऐसे बचाई जान

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2021 08:18 IST

दिल्ली पुलिस ने पालम में आधी रात को आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक शख्स की जान बचाई। शख्स फेसबुक लाइव ऑन कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी फेसबुक की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसे बचाया जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शख्स फेसबुक लाइव ऑन कर आत्महत्या की कर रहा था कोशिशफेसबुक की ओर से अलर्ट भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बचाई शख्स की जान3 और 4 जून की दरम्यानी रात पालम की घटना, एम्स में चल रहा है अब इलाज

फेसबुक की ओर से सही समय पर अलर्ट भेजे जाने और दिल्ली पुलिस की तत्परता की वजह से आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक शख्स को बचा लिया गया। मामला दिल्ली के पालम गांव का है। शख्स ने अपने पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद 3 और 4 जून दरम्यानी रात खुद की जान लेने की कोशिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पालम गांव के रहने वाले सोहन लाल (बदला हुआ नाम) को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंडी वार्ड में भर्ती कराया गया। सोहन ने अपने हाथ की नसों को काट लिया था और काफी खून भी बह गया था। इसके बावजूद समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने की वजह से उनकी जान बच गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोहन लाल की पत्नी का 2016 में निधन हो गया था। इसके बाद से ही वे कई व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे थे। वे मिठाई की एक दुकान पर काम करते हैं और उनके दो बच्चे हैं।

पड़ोसी से झगड़े के बाद आत्महत्या का फेसबुक लाइव

पुलिस के अनुसार 39 साल के सोहन लाल का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने खुद को जान से मार देने की ठानी और गुरुवार को फेसबुक लाइव ऑन कर खुदकुशी की बात कही।

इसके बाद अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की ओर से तत्काल इस बारे में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट को खबर दी गई। उस समय रात के 12.50 हो रहे थे। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और आत्महत्या की कोशिश की लाइव स्ट्रिमिंग की लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया।

इसके बाद सोहन लाल के फेसबुक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन वो स्विच ऑफ था। इसके बाद उनके मोबाइल वेरिफिकेशन से जुड़े पंजीकृत पते से पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

पुलिस जब वहां पहुंची तो सोहन लाल के चारो ओर खून बिखरा पड़ा था। बहरहाल, उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से एम्स रेफर किया गया। एम्स में अभी उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :फेसबुकदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब