Delhi Lok Sabha Elections 2024: चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली पर उम्मीदवार उतारेगी आप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 22, 2024 01:27 PM2024-02-22T13:27:17+5:302024-02-22T13:29:17+5:30

Delhi Lok Sabha Elections 2024 aap-congress: राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं।

Delhi Lok Sabha Elections 2024 aap 4 seats congress 3 seat Congress will contest on Chandni Chowk, East Delhi, North-East Delhi seats, AAP will field candidates on South Delhi, West Delhi, North West Delhi, New Delhi | Delhi Lok Sabha Elections 2024: चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली पर उम्मीदवार उतारेगी आप

सांकेतिक फोटो

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है।लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था।

Delhi Lok Sabha Elections 2024 aap-congress: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) एवं कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आप के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने सीटों के समझौते पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है। उन्होंने अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।

English summary :
Delhi Lok Sabha Elections 2024 aap 4 seats congress 3 seat Congress will contest on Chandni Chowk, East Delhi, North-East Delhi seats, AAP will field candidates on South Delhi, West Delhi, North West Delhi, New Delhi


Web Title: Delhi Lok Sabha Elections 2024 aap 4 seats congress 3 seat Congress will contest on Chandni Chowk, East Delhi, North-East Delhi seats, AAP will field candidates on South Delhi, West Delhi, North West Delhi, New Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे