लाइव न्यूज़ :

लोजपा सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 12, 2019 15:30 IST

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सांसद राम चंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पासवान को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलजेपी सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरादिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पासवान भर्ती

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सांसद राम चंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पासवान को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पासवान को गुरुवार (11 जुलाई) को बड़ा दिल का दौरा पड़ा। 

बता दें कि राम चंद्र पासवान बिहार के समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वह तीसरी दफा सांसद चुने गए। 

वह एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चंद्र पासवान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों से पता चल रहा है कि एंजियोप्लास्टी उपचार के दौरान पासवान की हालत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम विलास पासवान के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अस्पताल जाकर एलजेपी सांसद का हाल जाना।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की रात राम चंद्र पासवान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और देर रात उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। 

बता दें कि एलजेपी सांसद राम चंद्र पासवान ने गुरुवार को लोकसभा में पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रेल परियोजनाओं को लेकर बात की थी। 

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब