लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार से तनातनी के बीच एलजी ने फिर दिया झटका, डीडीसीडी के उपाध्यक्ष को हटाने के आदेश, चेंबर भी सील

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2022 10:33 IST

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को एलजी वीके सक्सेना ने फिर झटका दिया है। एलजी ने दिल्ली सरकार के थिंक-टैंक के तौर पर काम करने वाले डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह को हटाने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने डीडीसीडी के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को हटाने का आदेश दिया।एलजी की ओर से गुरुवार देर शाम जारी किया गया आदेश, डीडीसीडी दफ्तर में उपाध्यक्ष का चेंबर सील किया गया।एलजी के इस आदेश के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार से उनका टकराव बढ़ने की आशंका है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है जिससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के साथ उनके टकराव के और बढ़ने की आशंका बन गई है। दरअसल, एलजी सक्सेना ने दिल्ली सरकार के थिंक-टैंक के तौर पर काम करने वाले डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसीडी) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह के कार्यालय में ताला लगाने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही जैस्मीन शाह से सभी सरकारी सुविधाएं भी वापस लेने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली के एलजी की ओर से ये निर्देश पब्लिक ऑफिस का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किए जाने के आरोपों के तहत दिए गए हैं। जस्मिन शाह को दिल्ली सरकार के कैबिनेट में मंत्री का दर्जा हासिल है।

निर्देशों के तहत सभी सुविधाएं और विशेषाधिकार जो जैस्मीन शाह को उनके आधिकारिक वाहन और कर्मचारियों सहित प्राप्त हुए थे, तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए जाएंगे। ये निर्देश गुरुवार देर रात जारी किया गए थे। साथ ही दिल्ली के शामनाथ मार्ग में डीडीसीडी दफ्तर में उनके चेंबर को सील कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि एलजी सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जैस्मीन शाह को डीडीडीसी के उपाध्यक्ष के पद से हटाने के लिए कहा है।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा द्वारा आप के 'आधिकारिक प्रवक्ता' के रूप में कार्य करके सार्वजनिक कार्यालय के दुरुपयोग का आरोप लगाने की शिकायत के बाद शाह को उपराज्यपाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के एक महीने बाद यह आदेश आया है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील