लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कुमारस्वामी ने कावेरी मुद्दे पर चर्चा के लिये प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा

By भाषा | Updated: June 17, 2018 03:17 IST

एच डी कुमारस्वामी ने  कहा कि उन्होंने हाल में गठित कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीएमए) के मुद्दे पर चर्चा करने के लिये कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। 

Open in App

बेंगलूरू , 17 जून : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने  कहा कि उन्होंने हाल में गठित कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीएमए) के मुद्दे पर चर्चा करने के लिये कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। 

नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली गए कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिये कल दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें मुलाकात का समय दिया है। 

उन्होंने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा , ‘‘ मैंने सीएमए के बारे में चर्चा करने के लिये प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। प्रधानमंत्री की ओर से अभी समय नहीं मिला है। कर्नाटक सरकार ने इससे पहले कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का गठन करने के किसी भी कदम का विरोध किया था। 

वहीं, हाल ही में कुमारस्वामी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो वक्त मिला है उसमें वह शांत नहीं रहेंगे और राज्य के हित में फैसले लेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपना वक्त नहीं गंवाएंगे और काम पर ध्यान देंगे क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य का सर्वांगीण विकास हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह कर्ज माफ करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द इसकी घोषणा करेंगे। 

कुमारस्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रिय किसान कर्ज माफी पर कोई भ्रम नहीं है। कर्ज माफी के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अधिकतम किसानों को इसका फायदा मिले। मैं प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं और जल्द इसकी घोषणा करूंगा।’’ 

12 मई को कर्नाटक विधान सभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 15 मई तो नतीजे आए तो बीजेपी को 124, कांग्रेस को 78 और जनता दल (सेकुलर) को 37 सीटों पर जीत मिली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने पहले सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया लेकिन बीएस येदियुरप्पा सरकार 55 घंटे में गिर गई।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब