लाइव न्यूज़ :

Delhi Election kalkaji Seat Result: आप की आतिशी मार्लेना 11 हजार वोटों से जीतीं, कहा-काम की राजनीति घृणा की राजनीति से जीत गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 17:17 IST

Delhi kalkaji Assembly (Vidhan Sabha) Result: कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला.

Open in App
ठळक मुद्देशिवानी चोपड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं, उनके पिता यहां से विधायक रह चुके हैं.आप के प्रमुख चेहरों में एक आतिशी मार्लेना लोकसभा चुनाव 2019 को पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर ने हराया था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कालकाजी सीट इस बार कुछ ज्यादा ही चर्चा में रहा। कालकाजी सीट दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा, आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर आतिशी मार्लेना और बीजेपी के धर्मवीर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। तीनों पार्टी ने कालकाजी सीट पर नए चेहरे के साथ प्रयोग किया है। आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के धर्मवीर सिंह से 11 हजार मतों के अंतर से जीत गईं।

आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बिल्कुल स्पष्ट है कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को लेकर अपना मन बना लिया था। उन्होंने उनके काम के आधार पर उनके पक्ष में वोट डाला। यह काम की राजनीति ही है जो घृणा की राजनीति पर जीत गई।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास जताने और विकास की राजनीति के पक्ष में वोट डालने के लिए दिल्ली के लोगों का धन्यवाद। पिछले पांच साल में हम दिल्ली के सरकारी विद्यालयों को देश में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के प्रयास में जुटे रहे और हम कालकाजी को दिल्ली का सबसे श्रेष्ठ निर्वाचन क्षेत्र बनाएंगे।’’ 

लोकसभा चुनाव 2019 हार चुकी हैं आतिशी मार्लेना

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के गौतम गंभीर ने आतिशी मार्लेना को हराया था। इस चुनाव में आतिशी तीसरे नंबर पर रहीं जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली दूसरे नंबर पर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने कालकाजी से वर्तमान विधायक अवतार सिंह कालका का टिकट काटकर आतिशी को चुनावी मैदान में उतारा।

शिवानी चोपड़ा को पिता सुभाष चोपड़ा का सहारा

सुभाष चोपड़ा को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले अक्टूबर 2019 में प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी। इस बार सुभाष चोपड़ा खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और उनकी बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी से उम्मीदवार हैं। सुभाष चोपड़ा इस सीट से 2008 में विधायक रह चुके हैं। 

पिछले तीन चुनावों में अलग-अलग पार्टी को मिली जीत

कालकाजी सीट पर 2008 में कांग्रेस के टिकट पर सुभाष चोपड़ा, 2013 में बीजेपी के टिकट पर हरमीत सिंह और 2015 में आप के अवतार सिंह कालका ने जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आतिशी मार्लेनाकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कालकाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट