गांजे के सेवन में दिल्ली-मुंबई दुनिया के टॉप-10 शहर में शामिल, टैक्स लगाने पर होगी सैकड़ों करोड़ की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 10, 2019 02:23 PM2019-09-10T14:23:08+5:302019-09-10T14:28:32+5:30

दिल्ली में एक पुड़िया गांजा 50-100 रुपये में मिलता है। वहीं वीड वैक्स और शैटर की एक पुड़िया 2000 से 3000 रुपये तक में बिक रहा है। 

Delhi Is the Third Highest Consumer of Cannabis in the World, Finds Study | गांजे के सेवन में दिल्ली-मुंबई दुनिया के टॉप-10 शहर में शामिल, टैक्स लगाने पर होगी सैकड़ों करोड़ की कमाई

एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के नौजवानों में गांजे की मांग 500 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

Highlightsवहीं भारत की राजधानी दिल्ली इस सूची में तीसरे नंबर है। दिल्ली में एक पुड़िया गांजा 50-100 रुपये में मिलता है।

दुनिया के किन शहरों में गांजे का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, इससे जुड़ी एक लिस्ट सामने आई है। 

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा गांजे का सेवन अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में होता है। पाकिस्तान का कराची दूसरे नंबर है।

वहीं भारत की राजधानी दिल्ली इस सूची में तीसरे नंबर है। 

जर्मन कंपनी एबीसीडी के रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई छठे नंबर पर है।

सबसे ज्यादा खपत न्यूयॉर्क में
 
77.4 मेट्रिक टन खपत के साथ न्यूयॉर्क पहले नंबर पर बना हुआ है। दिल्ली और मुंबई की खास बात यह है कि यहां सबसे सस्ता गांजा मिलता है।

दिल्ली में 38.2 मेट्रिक टन और मुंबई  में 32.4 मेट्रिक टन गांजे की खपत हो रही है।

भारत में गांजे की खेती करना, उसे खरीदना या बेचना कानूनन अपराध है। 

साल 2018 में दिल्ली में युवाओं के बीच गांजे का प्रचलन तेजी से बढ़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के नौजवानों में गांजे की मांग 500 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

दिल्ली में एक पुड़िया गांजा 50-100 रुपये में मिलता है। वहीं वीड वैक्स और शैटर की एक पुड़िया 2000 से 3000 रुपये तक में बिक रहा है। 

गांजे पर टैक्स से हो सकती है कमाई

एबीसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगर सिगरेट में लगने वाले टैक्स की तरह गांजे पर टैक्स लगाया जाए तो दिल्ली सरकार को 728 करोड़ और मुंबई को 641 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Web Title: Delhi Is the Third Highest Consumer of Cannabis in the World, Finds Study

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे