लाइव न्यूज़ :

आईपीएस के 42 अधिकारियों का तबादला, दिल्ली पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल कुशवाह और यादव को अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 15:40 IST

एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

नई दिल्लीः बड़े फेरबदल के तहत गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नयी तैनात दी।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

इन 42 अधिकारियों में से पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह और संजीव कुमार यादव, जिन्होंने आतंकवाद से जुड़े कई मामलों को संभाला है, को क्रमशः अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में कहा गया, ''हरगोविंदर सिंह (1997 बैच), अंकित कुमार सिंह (2013), राजा बंथिया (2014), हेमंत तिवारी (2014), कुशल पाल सिंह (2014) और हर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।''

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया। पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे। मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसअमित शाहजम्मू कश्मीरपुडुचेरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष