लाइव न्यूज़ :

Sunita Kejriwal In Ramleela Maidan: 'उन्होंने मेरे पति को जेल में डाल दिया', रामलीला मैदान से सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा संदेश

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 13:31 IST

Sunita Kejriwal In Ramleela Maidan: रामलीला मैदान में पहली बार किसी राजनीतिक मंच पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिखाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान में सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का संदेशसुनीता ने कहा मेरे पति को पीएम मोदी ने जेल में डाल दिया सुनीता ने कहा कि क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए

Sunita Kejriwal In Ramleela Maidan: रामलीला मैदान में पहली बार किसी राजनीतिक मंच पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिखाई दी। आम आदमी पार्टी के द्वारा रामलीला मैदान में 31 मार्च को तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ थीम पर एक महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहे। इस दौरान पहली बार राजनीतिक मंच साझा कर रही सुनीता ने जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा।

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया। सुनीता ने रामलीला मैदान में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। सुनीता ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसलिए केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। सुनीता ने कहा कि आपके अपने केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है।

इस संदेश को पढ़ने से पहले, मैं आपसे कुछ पूछना चाहती हूं। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया। क्या प्रधानमंत्री ने सही काम किया। क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं। ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। आपका केजरीवाल शेर है, वे उसे ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिल कर एक ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे। केवल नाम में इंडिया गठबंधन नहीं हैं बल्कि दिल में इंडिया है। मैं(अरविंद केजरीवाल) इंडिया गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी देता हूं। पहला-पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इतज़ाम करेंगे। दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

तीसरी हर गांव हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। चौथा हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे। पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी पर फसलों की कीमत दिलवाएंगे। छठी दिल्ली वासियों को उनका हक दिलाएंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। यह ऐलान करने से पहले मैंने इंडिया गठबंधन के साथियों से उनकी अनुमति नहीं ली। लेकिन उम्मीद है कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं होगी। यह गारंटी हम अगले पांच वर्ष में पूरी करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईAam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील