लाइव न्यूज़ :

इराक में मारे गए 39 भारतीयों की मौत पर केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

By भारती द्विवेदी | Updated: April 4, 2018 00:59 IST

विपक्ष ने भी इराक में मारे गए भारतीयों के मुद्दे पर सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल:  इराक के मोसुल में मार गए 39 भारतीयों पर केंद्र सरकार की विफलता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक आवेदन डाला गया है। जिस पर बुधवार को इस आवेदन पर सुनवाई होनी है। इस सुनवाई के लिए मंगलवार (3 मार्च) को दिल्ली हाई कोर्ट में एक आवेदन डाला गया था। इस आवेदन के मुताबिक केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका पर विस्तृत जांच की मांग की गई है।

इराक में 39 भारतीयों की मौत को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार के ऊपर सवाल उठा रही है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जब भारतीय मीडिया वहां जाकर रिपोर्ट करके ये कह रही थी कि उन 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है, तब सरकार ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।

बता दें कि दो मार्च को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से 38 भारतीयों का शव इराक से भारत लाकर उनके परिजनों को सौंपा दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था। विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने मोसुल की उड़ान भरने से पहले बताया था कि एक केस अभी भी पेंडिंग है इसलिए 38 शव की स्वदेश वापस लाए जाएंगे। 

इराक से शव लेकर भारत आने के बाद वीके सिंह ने कहा कि 39 भारतीय अवैध रूप से वहां गए थे। उन सभी 39 मारे गए भारतीयों का मिडिल ईस्ट देशों के किसी भी भारतीय दूतावास में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि ये लोग गैरकानूनी तरीके से किसी ट्रैवल एजेंट के जरिए इराक पहुंचे थे। बता दें कि 11 जून 2014 को इराक के मोसुल से ISIS के आतंकियों ने 80 लोगों का अपहरण किया था। जिसमें से 40 भारतीय और 40 बंगलादेशी थे। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टइराकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया