लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में ट्विटर को दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी

By भाषा | Updated: February 13, 2020 07:40 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल एवं न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कहा, ‘‘एक हलफनामा दायर करिये जिसमें यह विदित हो कि आप (ट्विटर) ऐसा दोबारा नहीं करेंगे । आप किसका इंतजार कर रहे हैं । अगर आप हलफनामा दायर नहीं कर रहे हैं तो हम जुर्माना लगायेंगे ।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह एक जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल नहीं करती है तो उसे दस लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।। इस जनहित याचिका में हैदराबाद बलात्कार पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने पर मीडिया हाउसों एवं सोशल मीडिया मंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह एक जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल नहीं करती है तो उसे दस लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। इस जनहित याचिका में हैदराबाद बलात्कार पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने पर मीडिया हाउसों एवं सोशल मीडिया मंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल एवं न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कहा, ‘‘एक हलफनामा दायर करिये जिसमें यह विदित हो कि आप (ट्विटर) ऐसा दोबारा नहीं करेंगे । आप किसका इंतजार कर रहे हैं । अगर आप हलफनामा दायर नहीं कर रहे हैं तो हम जुर्माना लगायेंगे ।’’

पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय इससे पहले इसी तरह के मामले में नाबालिग बलात्कार पीड़िता के नाम का खुलासा करने को लेकर मीडिया हाउसों पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है ।

पीठ ने कहा, ‘‘हम इस आदेश को दोहराना नहीं चाहते हैं ।’’ अदालत ने ट्विटर को हलफनामा दायर करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है और मामले की सुनवाई की अगली तारीख चार मई मुकर्रर की है ।

अदालत एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे अधिवक्ता यशदीप चहल ने दायर की है । भारतीय दंड संहिता की धारा 228 ए के तहत बलात्कार समेत कुछ निश्चित अपराधों में पीड़ित का परिचय उजागर करना दंडात्मक अपराध है और ऐसा करने पर कैद का प्रावधान है जो दो से तीन साल तक हो सकती है। 

टॅग्स :ट्विटरहैदराबाद रेप केसदिल्लीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी