लाइव न्यूज़ :

वैवाहिक बलात्कार पर हाईकोर्ट की पीठ के दोनों जजों की अलग-अलग राय, याचिका को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करने का दिया सुझाव

By विशाल कुमार | Updated: May 11, 2022 16:09 IST

वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग करने वाली याचिकाएं 2015 और 2017 से अदालत के समक्ष लंबित थीं। आरआईटी फाउंडेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन अदालत के समक्ष प्रमुख याचिकाकर्ता थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ के दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला दिया।वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग करने वाली याचिकाएं 2015 और 2017 से अदालत के समक्ष लंबित थीं।आरआईटी फाउंडेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन अदालत के समक्ष प्रमुख याचिकाकर्ता थे।

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग वाली याचिकाओं पर एक बंटा हुआ फैसला सुनाया। खंडपीठ के दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला दिया।

जस्टिस राजीव शकधर ने धारा 376 आईपीसी के तहत अपनी पत्नियों के साथ गैर-सहमति संभोग करने वाले पुरुषों पर आपराधिक मुकदमा चलाने से रक्षा करने वाले अपवाद 2 को हटाने का फैसला सुनाया, तो वहीं जस्टिस सी हरि शंकर ने यह कहते हुए असहमति जताई कि अपवाद 2 अनुच्छेद 14, 19  और 21 का उल्लंघन नहीं करता है।

हालांकि, दोनों जज इस बात पर सहमत हुए कि मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ले जाया जा सकता है क्योंकि इसमें कई कानूनी पहलू शामिल हैं।

बता दें कि, वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग करने वाली याचिकाएं 2015 और 2017 से अदालत के समक्ष लंबित थीं। आरआईटी फाउंडेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन अदालत के समक्ष प्रमुख याचिकाकर्ता थे।

याचिकाओं पर नए सिरे से जवाब देने के लिए केंद्र के अनुरोध को खारिज करते हुए, अदालत ने 21 फरवरी को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केंद्र ने अदालत से कहा था कि 2017 के उसके लिखित रुख को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि वह पहले इस विषय पर हितधारकों के साथ परामर्श करना चाहता है।

हालांकि खंडपीठ ने कहा था कि वह इस मामले को ऐसे ही लटकने नहीं दे सकती और सरकार से कहा कि उसकी परामर्श प्रक्रिया जारी रह सकती है।

टॅग्स :रेपदिल्ली हाईकोर्टमहिलानारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?