लाइव न्यूज़ :

सांस के लिए हांफ रहे शहर में पेड़ों की कटाई आखिरी उपाय होना चाहिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-हरित क्षेत्र को हटाने से पहले सोचिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 19:18 IST

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने पाया कि भूमि वास्तव में सुंदर पेड़ों के साथ-साथ वन्यजीवों और पक्षियों के बसेरे वाला एक जैव-विविधता उद्यान बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोई अन्य वैकल्पिक स्थल उपलब्ध है, तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। वसंत कुंज के सेक्टर-ए पॉकेट बी एंड सी में मौजूद भूखंड पर भूमि की सफाई और पेड़ों की कटाई से रोका जाता है।निजी बिल्डर और दिल्ली विकास प्राधिकरण को निर्माण के लिए आगे नहीं बढ़े का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने वसंत कुंज में एक निर्माण परियोजना के लिए हरित क्षेत्र को हटाए जाने पर रोक लगाते हुए कहा है कि सांस के लिए हांफ रहे शहर में पेड़ों की कटाई आखिरी उपाय होना चाहिए। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने पाया कि भूमि वास्तव में सुंदर पेड़ों के साथ-साथ वन्यजीवों और पक्षियों के बसेरे वाला एक जैव-विविधता उद्यान बन गई है।

न्यायाधीश ने कहा कि यदि परियोजना के लिए कोई अन्य वैकल्पिक स्थल उपलब्ध है, तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। अदालत ने 14 जून को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘सुनवाई की अगली तारीख तक, प्रतिवादियों को वसंत कुंज के सेक्टर-ए पॉकेट बी एंड सी में मौजूद भूखंड पर भूमि की सफाई और पेड़ों की कटाई से रोका जाता है।’’

इसने कहा, ‘‘सांस के लिए हांफ रहे शहर में पेड़ों की कटाई आखिरी उपाय होना चाहिए।’’ याचिकाकर्ता रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने अपनी याचिका में अदालत से निजी बिल्डर और दिल्ली विकास प्राधिकरण को निर्माण के लिए आगे नहीं बढ़े का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

क्योंकि इसके लिए कई पेड़ काटने पड़ेंगे। याचिकाकर्ता ने परियोजना को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। अदालत ने याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई तय की।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब